अर्जुन चाहते हैं नकारात्मक भूमिका निभाना

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। ‘इश्कजादे’ में स्थानीय गुंडे और ‘गुंडे’ में गुंडे, जिसका एक लड़की को लेकर अपने दोस्त से झगड़ा होता है, का किरदार निभाने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि इस तरह की और भूमिकाएं करना चाहते हैं।

अर्जुन ने आईएएनएस को बताया, “मुझे फिल्मी पर्दे पर नकारात्मक किरदार निभाना पसंद है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसे किरदार निभाने का मौका मिला और मैं आगे भी ऐसी ही भूमिकाएं करना चाहूंगा।”

अपनी फिल्मों के बारे में अर्जुन का कहना है, “अगर आप मेरी पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ देखें तो उसमें मेरा नकारात्मक किरदार था। ‘औरंगजेब’ में नकारात्मक और सकारात्मक दोनों किरदार था। ‘गुंडे’ का बाला का किरदार भी काफी नकारात्मक किरदार था। ये सभी न सकारात्मक थे और न ही नकारात्मक थे। इसलिए आज के दौर में इन किरदारों को विलेन का किरदार नहीं कहा जा सकता।”

अर्जुन की जल्द की अगली फिल्म ‘की एंड का’ रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493