पंजाब उप-चुनाव में अकाली दल आगे

चंडीगढ़, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब में मंगलवार को खडूर साहिब विधानसभा उप-चुनाव के लिए जारी मतगणना के पहले दो चरणों में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल आगे चल रहा है।

दूसरे चरण की मतगणना के बाद अकाली दल के उम्मीदवार रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा अन्य छह उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।

ब्रह्मपुरा करीब 8,500 वोटों से आगे चल रहे हैं।

विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) उप-चुनाव से बाहर हो गए थे।

कांग्रेस और आप द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने के बीच 13 फरवरी को चुनाव कराया गया। इन दोनों दलों के उपचुनाव से बाहर होने के चलते अकाली दल के यह एकतरफा मुकाबला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493