मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन कपूर और अर्जुन कपूर ने हाल ही में फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ के प्रोमोशनल गीत को शूट किया है।
हर्षवर्धन कपूर की आगामी फिल्म के इस डांस नंबर में अर्जुन कपूर विशेष रूप से नजर आएंगे।
अमित त्रिवेदी द्वारा रचित और मजेदार लिरिक्स से भरपूर ‘च्वनप्राश’ प्रमोशनल गीत है।
यह हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म है, जहां वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते है और यह पूरा ड्रामा उन्हें आम आदमी से सुपरहीरो बना देता है।
फिल्म 25 मई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath