त्रिपुरा में जवान ने पत्नी, बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की

अगरतला, 8 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा की राजधानी के बाहरी इलाके में एक सुरक्षाकर्मी ने मंगलवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि 40 वर्षीय नायक माणिक घोष ने अपनी पत्नी रत्ना घोष (29) व दो बच्चों जीतराज (11) व ऋतिका (2) को सर्विस राइफल से गोली मार दी।

उन्होंने यह राइफल अपने एक सहयोगी से चुराई थी।

घोष त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) की पहली बटालियन से हैं।

पारिवारिक कलह को इस घटना का कारण माना जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493