रियो डी जनेरियो, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के फुटबाल क्लब इंडिपेंडिएंटे ने ब्राजील के फ्लेमेंगो को 3-2 से मात देकर दूसरी बार कोपा सुडाअमेरिकाना कप का खिताब अपने नाम किया है।
रियो डी जनेरियो, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के फुटबाल क्लब इंडिपेंडिएंटे ने ब्राजील के फ्लेमेंगो को 3-2 से मात देकर दूसरी बार कोपा सुडाअमेरिकाना कप का खिताब अपने नाम किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बुधवार को दूसरे चरण का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा, इससे पहले पिछले सप्ताह इंडिपेंडिएंटे ने ब्यूनस आयर्स के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की।
ब्राजील के अंडर-20 मिडफील्डर लुकास पाक्वेटा ने माराकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में पहला गोल दागा।
इसके बाद इजेक्विेल ने अर्जेटीना के क्लब के लिए बराबरी का गोल किया। यह गोल पेनाल्टी पर हुआ।
इस परिणाम से इंडिपेंडिएंटे ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। इससे पहले उसने 2010 में यह खिताब जीता था। साथ ही उसने अगले साल होने वाले कोपा लिबेटोडोरेस कप में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।
dharmpath.com dharmpath