अर्जेटीना जीतेगा कोपा अमेरिका : कोच

ब्यूनस आयर्स, 10 मई (आईएएनएस)। अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच गेराडरे मार्टिनो ने कहा कि टीम को 2016 का कोपा अमेरिका टूर्नामेंट जीतना चाहिए।

इस टूर्नामेंट का आयोजन तीन से 26 जून तक अमेरिका में होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेक्सिको के दैनिक खेल समाचारपत्र ‘सांचा’ के मुताबिक, मार्टिनो ने कहा, “खिलाड़ी मेरा थर्मामीटर हैं और यह थर्मामीटर बता रहा है कि हम सही राह पर हैं। कोपा अमेरिका टूर्नामेंट जैसे बेहतरीन खेल के आयोजन के सपने को साकार करने के लक्ष्य से हम सुधार करने और अच्छी प्रतियोगिता देने की कोशिश कर रहे हैं।”

पिछले वर्ष कोपा अमेरिका की उपविजेता रही अर्जेटीना टीम के कोच मार्टिनो ने कहा, “हम वही चीज हासिल करने की इच्छा रख रहे हैं, जो टीम ने हर प्रतियोगिता में पाई है और यह है खिताब जीतने की इच्छा। अगर हम नहीं जीतेंगे, तो मीडिया पूछेगा और हमें फिर से वही सफर शुरू करना होगा।”

अर्जेटीना को पिछले वर्ष कोपा अमेरिका के फाइनल मुकाबले में चिली से हार का सामना करना पड़ा था। मार्टिनो ने कहा कि 2016 कोपा अमेरिका खिताब जीतने की कोशिश के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

मार्टिनो के अनुसार, मेसी कोपा अमेरिका के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493