विना डेल मार (चिली), 21 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच गेराडरे मार्टिनो ने स्वीकार किया है कि जमैका के खिलाफ हुए कोपा अमेरिका मुकाबले में उनकी टीम ने काफी उबाऊ खेल दिखाया।
अर्जेटीना ने जमैका को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया। ग्रुप-बी में वह शीर्ष पर रहा लेकिन कोच अपनी टीम के प्रदर्शन से नाखुश नजर आए।
मैच के बाद मार्टिनो ने कहा, “हम प्रभावशाली नहीं रहे। हमने कई मौके गंवाए हैं। हमें अपने खेल में सुधार करना होगा। जमैका के खिलाफ हमारा खेल उबाऊ रहा था। खासतौर पर दूसरे हाफ में हमने बेहद निराशाजनक खेल दिखाया।”
क्वार्टर फाइनल में अर्जेटीना का सामना या तो इक्वाडोर से या फिर ग्रुप-सी में तीसरे स्थान पर आने वाली टीम से होगा।
dharmpath.com dharmpath