लखनऊ छावनी मंे अलग-अलग स्थानों पर आयोजित योगाभ्यास में मध्य कमान के सभी कर्मियांे ने भाग लिया। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के नेतृत्व में लखनऊ छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर, एएमसी सेंटर एवं कालेज तथा ग्यारहवीं गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित योगाभ्यास में 9,500 से अधिक सैन्य कर्मियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर लखनऊ छावनी में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं बुजुर्गो सहित सैन्य एवं असैन्यकर्मियांे के परिवारों ने जोश एवं उल्लास के साथ भाग लिया।
इसी प्रकार मध्य कमान के अंतर्गत आने वाले परिक्षेत्रों में स्थित सैन्य यूनिटों एवं फारर्मेशनों में भी योगाभ्यास आयोजित किया गया, जिसमे सैन्यकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वैसे तो सेना पहले से ही योग के प्रति सजग है, फिर भी आगामी अपने नियमित शारीरिक प्रशिक्षण एवं अभ्यासों में योग को शामिल करने के लिए तत्पर है।
dharmpath.com dharmpath