अर्जेटीना ने एफआईवीबी वर्ल्ड लीग फाइनल फो के लिए क्वालीफाई किया

ब्यूनस आयर्स, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना ने बुल्गारिया को 3-1 से हराते हुए एआईवीबी वर्ल्ड लीग फाइनल फोर (पूल-2) के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

शनिवार को अर्जेटीना को बुल्गारिया के के हाथों 0-3 से हार मिली थी लेकिन रविवार को उसने शानदार वापसी की और यह मैच 25-19, 24-26, 25-17 तथा 25-18 से जीतते हुए आगे का सफर जारी रखा।

इस जीत के साथ जूलियो वेलास्को की टीम बुल्गारिया, फ्रांस और बेल्जियम के साथ अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर गई।

अर्जेटीना के लिए फाकुंदो कुंते ने सबसे अधिक 19 अंक जुटाए जबकि सबास्टियन सोले ने 14 अंक हासिल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493