पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने अपने बयान में कहा कि आईसीबीसी की अर्जेटीना इकाई देश का निस्तारण बैंक होगा।
युआन विनिमय प्रणाली की स्थापना के लिए चीन और अर्जेटीना के केंद्रीय बैंकों द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद पीबीओसी ने यह फैसला किया।
पीबीओसी ने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच सीमापार लेन-देन में युआन के इस्तेमाल में सुविधा होने के साथ-साथ द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।
चीन अर्जेटीना का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच जुलाई 2014 में 70 अरब युआन (11 अरब डॉलर) के मुद्रा विनिमय का सौदा हुआ था।
आईसीबीसी अब छह देशों में युआन निस्तारण कारोबार के लिए अधिकृत है।
dharmpath.com dharmpath