अर्जेटीना सितंबर में भू-उपग्रह छोड़ेगा

ब्यूनस आयर्स, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेंटीना अपनी भूगर्भीय स्थितियों की निगरानी करने और आपदा प्रबंधन में मदद के लिए अंतरिक्ष में छोड़े जाने वाले चार उपग्रहों में से पहले उपग्रह को सितंबर में छोड़ने की तैयारी कर रहा है। अर्जेटीना के राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह प्रक्षेपण कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकी वैंडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से किया जाएगा।

नेशनल स्पेस एक्टिविटी कमीशन (सीओएनएई) ने बताया कि माइक्रोवेव निरीक्षण सैटेलाइट – साओकॉम 1ए को बाद में जुलाई में छोड़ा जाएगा।

इस उपग्रह को सरकारी हाई-टेक कंपनी आईएनवीएपी द्वारा बनाया गया है। सीओएनएई की प्रवक्ता जोसेफिना पेरेस ने बैरिलोच में अपने मुख्यालय के दौरे के दौरान संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

इस उपग्रह के पृथ्वी की सतह से 620 किमी ऊपर कक्षा में स्थापित किया जाएगा और इसका जीवनकाल 5.5 साल होगा।

सीओएनएई ने कहा कि इसका शक्तिशाली एंटीना धरती के नीचे दो मीटर तक का निरीक्षण करने में सक्षम है और इससे प्राप्त आंकड़े कृषि, मछली पकड़ने, खनन, भूविज्ञान, शहरी विकास और आपदा प्रबंधन के लिए उपयोगी होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493