नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा के हिसार की रहने वाली 17 साल की शिवांगी पाठक ने छोटी से उम्र में एक और उपलब्धी हासिल की है। उन्होंने तीन दिन की मशक्कत के बाद 5,895 मीटर माउंट किलिमंजारो को फतह हासिल करने में सफलता हासिल की है।
शिवांगी ने अपना यह सफर 21 जुलाई से शुरू किया था जो 24 जुलाई को खत्म हुआ।
अफ्रीकी पहाड़ पर अपनी इस जीत के माध्यम से शिवांगी बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश देना चाहती है और बताना चाहती हैं कि अगर महिलाओं में इच्छाशक्ति हो तो वो कुछ भी हासिल कर सकती हैं।
‘ईगल ऑफ द माउंटेन’ के नाम से मशहूर शिवांगी ने कहा, “महिलाएं जो चाहें वो हासिल कर सकती हैं। ऐसा कुछ नहीं है जो भारतीय महिलाएं न कर सकती हों। वह किसी पर बोझ नहीं है बल्कि वो देश का भविष्य हैं। आपने जो हासिल किया है उस पर मत ठहरिए आगे बढ़िए।”
शिवांगी ने इसी साल मई 2018 में माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकी हैं और इसी ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें ‘ईगल ऑफ द माउंटेन’ का तमगा मिला था। उनकी प्ररेणास्त्रोत अरुइमा सिन्हा हैं।
dharmpath.com dharmpath