मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान की बहन अर्पिता खान शर्मा हाल में एक बेटे की मां बन गईं। अरबाज खान ने इस खुशखबरी पर कहा है कि उनकी बहन उनके लिए अब भी बच्ची हैं।
अरबाज ने ‘3एम कार केयर’ के लांच के मौके पर कहा, “हम बेहद खुश हैं। अर्पिता हमारे लिए अब भी बच्ची हैं और अब वह एक प्यारे बच्चे की मां बन गई हैं। हमारे परिवार में बेहद खुशी का माहौल है।”
अर्पिता खान और आयुष शर्मा 2014 में हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में एक भव्य समारोह में विवाह बंधन में बंध गए थे। दम्पति ने अपने बेटे का नाम अहिल रखा है।
अरबाज ने ‘दबंग’ के तीसरे सीक्वल के बारे में खुलासा करते हुए कहा, “अगले साल हम ‘दबंग 3’ का निर्माण शुरू करेंगे। फिलहाल भाई (सलमान) ‘सुल्तान’ और अपनी कुछ अन्य फिल्मों में व्यस्त हैं।”
dharmpath.com dharmpath