नीतीश ने महबूबा को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।

नीतीश ने ट्वीट कर महबूबा को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जम्मू एवं कश्मीर विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार सुबह जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493