येरवान, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अर्मेनिया ने वाजगेन सरग्सयान स्टेडियम में खेले गए दोस्ताना फुटबाल मैच में साइप्रस को 3-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अर्मेनिया के लिए पहले हाफ में हैक इश्खानयान ने 17वें मिनट में गोल किया।
इसके बाद, अपनी कोशिशों को जारी रखते हुए अर्मेनिया ने 38वें मिनट में एक और गोल कर बढ़त हासिल की। टीम के लिए यह गोल वराजादात हारोयान ने किया।
अपनी इस बढ़त को अर्मीनिया ने पहले हाफ की समाप्ति तक बनाए रखा।
इसके बाद, कोंस्तातिनतोस लाइफिस ने 50वें मिनट में गोल कर साइप्रस का खाता खोला। हालांकि, इस मैच में साइप्रस के लिए दागा गया यह पहला और एकमात्र गोल था।
मैनचेस्टर युनाइटेड के हेनरीक मिख्तारयान ने पेनाल्टी पर गोल कर अर्मीनिया को 3-1 से जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath