तय समय से पहले रिलीज होगी ‘वंडर वुमन-2’

लॉस एंजेलिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायली अभिनेत्री गैल गैडोट की फिल्म ‘वंडर वुमन-2’ तय समय से करीब डेढ़ महीने पहले एक नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

इससे पहले वार्नर ब्रदर्स ने ‘वंडर वुमन -2’ को 13 दिसंबर 2019 को रिलीज करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तारीख में बदलाव कर दिया गया है और अब इसे किसी प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493