अलगाववादियों का मार्च रोकने को श्रीनगर में प्रतिबंध

श्रीनगर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीनगर में अलगाववादियों की ओर से शुक्रवार को आहूत मार्च को रोकने के लिए घाटी के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीगनगर शहर में आज (शुक्रवार) खानयार, रैनावारी, नौहट्टा, एम.आर. गुंज, सफाकदल, मैसुमा और क्रालखुद पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है।”

अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने साल 1947 में जम्मू में सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए लोगों की याद में श्रीनगर में ‘एकजुता मार्च’ का आह्वान किया था।

श्रीनगर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होने वाला है। ऐसे में सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, मुहम्मद यासीन मलिक, शब्बीर शाह, नईम खान और आसिया अंद्राबी सहित सभी अलगाववादी नेताओं को एहतियातन नजरबंद कर दिया गया है।

शहर में शुक्रवार को सभी दुकानें, सार्वजनिक परिवहन, कारोबार और शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

कश्मीर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं को शुक्रवार और शनिवार के लिए स्थगित कर दिया गया है।

श्रीनगर शहर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को पूर्ण रूप से तैयार रखा गया है।

मोदी शनिवार को श्रीनगर शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

श्रीनगर में गुरुवार को अलगाववादी आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर हथगोलों से हमला कर दिया था, जिसमें सीआरपीएफ के 14 जवान घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493