अलगाववादी नेता गिलानी को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ा

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनके प्रवक्ता अयाज अकबर ने आईएएनएस से कहा, “उन्हें दिल का दौरा पड़ा, लेकिन वह मामूली था। खुदा की रहमत से उनकी हालत अब स्थिर है।”

अकबर ने कहा कि 86 वर्षीय गिलानी को दक्षिणी दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से गिलानी दिल्ली में ही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493