श्रीनगर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस समारोह में किसी भी प्रकार के व्यवधान को रोकने के उद्देश्य से यहां वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं को मंगलवार को नजरबंद रखा गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, मोहम्मद यासीन मलिक और शबीर शाह को उनके घरों में नजरबंद रखा गया, ताकि वे गणतंत्र दिवस समारोह में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न करें।
अलगाववादियों ने कश्मीर मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोगों से 26 जनवरी को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया था।
dharmpath.com dharmpath