नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। ‘प्यार का पंचनामा’ में दर्शकों को गुदगुदा चुके अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बताया कि वह अलग-अलग तरह की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्तिक ने आईएएनएस से कहा, “लोगों ने मुझे चॉकलेट बॉय के किरदार में देखा है। मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मैं अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए उत्साहित था और मुझे दर्शक कुछ चौंका देने वाले किरदारों में देखेंगे।”
यह पूछे जाने पर कि ‘प्यार का पंचनामा 2’ क्या चयनात्मक बन गया? इस पर कार्तिक ने कहा, “यह बेहतरीन पटकथा है जो दशकों तक पहुचंने से पहले दिल को छुएगी।”
‘प्यार का पंचनामा 2’ में रज्जों और ‘आकाशवाणी’ में आकाश बन चुके 25 वर्षीय अभिनेता को ज्यादातर रोमांटिक किरदारों में देखा गया है।
मनोरंजन-जगत का पांच सालों से हिस्सा रहे कार्तिक फिलहाल छोटे पर्दे के लिए उत्साहित नहीं है।
कार्तिक ने कहा, “सभी की अलग-अलग प्राथमिकता होती है और आप उसी पर फैसला करते हैं। व्यक्तिगत रूप से मैं फिलहाल आगामी फिल्मों पर ध्यान दे रहा हूं।”
वह ईएनवीवाई 10000 क्रिस्टल डियोड्रेंड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
dharmpath.com dharmpath