संयुक्त राष्ट्र नए अस्थायी सुरक्षा परिषद सदस्यों के चुनाव को तैयार

संयुक्त राष्ट्र, 28 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र आमसभा सुरक्षा परिषद के पांच नए अस्थायी सदस्यों के चुनाव के लिए तैयार है।

जनवरी, 2017 में स्पेन, वेनेजुएला, न्यूजीलैंड, मलेशिया और अंगोला की जगह पांच नए अस्थायी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, बोलीविया को मंगलवार को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया। यह वेजुएला के स्थान पर अध्यक्ष पद की कमान संभालेगा।

इसी तरह, अफ्रीकी देशों में से इथियोपिया, अंगोला के स्थान पर अस्थायी सदस्य देश के रूप में एक जनवरी, 2017 से कमान संभालेगा।

तीसरे स्थान के बीच कजाकिस्तान और थाईलैंड के बीच मुकाबला है जबकि इटली, नीदरलैंड्स और स्वीडन दो अन्य सीटों के लिए मुकाबले में हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में वोट के लिए एक उम्मीदवार को कम से कम दो-तिहाई देशों का समर्थन चाहिए। यदि 193 देश मतदान में हिस्सा ले रहे हैं तो एक देश को सुरक्षा परिषद में सीट प्राप्त करने के लिए 129 वोटों की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493