वियतनाम में नए दंड विधान के स्थगन पर मंथन

हनोई, 28 जून (आईएएनएस)। देश की नई दंड संहिता में त्रुटियां होने के कारण वियतनाम इसे स्थगित करने पर विचार कर रहा है। यह दंड संहिता 1 जुलाई से लागू होने वाली थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

सरकारी रेडियो वायस ऑफ वियतनाम (वीओवी) के अनुसार, मंगलवार को नेशनल एसेम्बली (एनए) की स्थायी समिति की एक असामान्य बैठक में सोमवार को चर्चा के बाद एनए के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने दंड संहिता के स्थगन पर मतदान के लिए मतपत्र ग्रहण किए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार वीओवी ने कहा कि नई दंड संहिता की 90 विषय वस्तुओं में त्रुटियां पाई गई हैं। नई संहिता को नवंबर, 2015 में नेशनल एसेम्बली के 10वें सत्र में अपनाया गया था।

नई संहिता के स्थगन के लिए बुधवार को अपराह्न् 3 बजे मतदान होगा।

अगर स्थगन के पक्ष में अधिक मत पड़े तो जनवरी, 2017 तक दंड संहिता स्थगित रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493