रोम, 28 जून (आईएएनएस)। एक्शन-कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले इतालवी अभिनेता और फिल्म निर्माता बड स्पेंसर का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, बड स्पेंसर का निधन सोमवार को हुआ। उनके बेटे ग्यूसीप्पे पेडीसोर्ली ने एक बयान में इस खबर की पुष्टि की।
बड के बेटे और फिल्म निमार्ता ग्यूसीप्पे पेडीसोर्ली ने मीडिया को जारी अपने बयान में कहा, “मेरे पिता कल (सोमवार) शाम छह बज कर 15 मिनट पर शांति से चल बसे और उन्हें किसी तरह की कोई पीड़ा नहीं हुई। उनका आखिरी शब्द ‘थैंक्यू’ था।”
उन्होंने 1940 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। स्पेंसर का असली नाम कार्लो पेडीसोर्ली था। लेकिन उन्होंने बियर के अपने पसंदीदा ब्रांड नाम के बाद अपना नाम बड स्पेंसर चुना।
dharmpath.com dharmpath