अलग-अलग रुचि के दर्शकों को संतुष्ट करना मुश्किल : अनिल शर्मा

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा का कहना है कि अलग-अलग रुचि के दर्शकों को संतुष्ट करने वाली फिल्म बनाना मुश्किल है। शर्मा फिलहाल बॉलीवुड फिल्म ‘जीनियस’ बनाने में व्यस्त हैं।

शर्मा ने गुरुवार को ट्वीट किया, “दर्शक हमेशा दो प्रकार के होते हैं। एक, जो फिल्म की समीक्षा करने जाते हैं और एक वो जो मनोरंजन के लिए जाते हैं।”

उन्होंने कहा, “दूसरे प्रकार के दर्शक रुपये खर्च करते हैं और सिर्फ मनोरंजन चाहते हैं। भारत में यही दर्शक वर्ग सर्वाधिक है। दोनों लोगों को संतुष्ट करने वाली फिल्म बनाना मुश्किल होता है। लेकिन, प्रतिभाशाली लोग ऐसा कर सकते हैं।”

‘गदर-एक प्रेम कथा’ के निदेशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष ‘जीनियस’ से बॉलीवुड में पदार्पण कर रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में अभिनेत्री इशिता का भी पदार्पण हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493