मुंबई, 18 अक्टूबर –मॉडल से अभिनेत्री बनी गौहर खान के साथ अपने प्रेमसंबंध को लेकर हमेशा से खुलकर बोलने वाले टीवी अभिनेता कुशाल टंडन ने दोनों के रास्ते अलग होने की घोषणा की है। कुशाल ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “दोस्तों अब ‘गौशाल’ पुकारने का कोई कारण नहीं है। मुझे यह खबर देने का दुख है.. गौहर और मैं अब साथ नहीं हैं..।”
दोनों के प्रशंसकों ने दोनों के नामों को मिलाकर एक संयुक्त नाम ‘गौशाल’ रखा था। दोनों के अलगाव की खबर ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया। प्रशंसक दोनों के अलगाव का कारण पूछ रहे हैं।
कुशाल ने अगले ट्वीट में लिखा, “वास्तव में मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं, लेकिन कभी-कभी चीजें किसी कारण से ही होती हैं। गौशाल भले ही एक साथ न हों, लेकिन उन्हें अलग-अलग प्यार कीजिए। प्यार फैलाइए।”
कुशाल और गौहर पिछले साल रियलिटी टीवी शो ‘बिगबॉस’ के दौरान करीब आए थे उन्होंने रोमांचक शो ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ में भी प्रतिभाग किया था।
दोनों को बहुत बार सार्वजनिक रूप से भी साथ देखा गया था। वे एकसाथ छुट्टियों पर गोवा भी गए थे।
हाल ही में दोनों पाकिस्तानी गायक उस्ताद राहत फतेह अली खान के वीडियो गीत ‘जरूरी है’ में भी नजर आए थे।
dharmpath.com dharmpath