अलवर, 16 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को ऐलान किया कि राजस्थान में स्थित अलवर जिले को दो पुलिस क्षेत्रों में विभाजित कर दिया जाएगा। यहां अपराध की बढ़ती हुई दर के मद्देनजर ऐसा किया जाएगा।
जिले को ‘थोड़ा नाजुक’ बताते हुए गहलोत ने कहा कि अलवर को दो पुलिस क्षेत्रों में बांटने के बाद दोनों अंचलों के लिए एक-एक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
गहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अलवर के थानागाजी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता से मिलने पहुंचे थे।
dharmpath.com dharmpath