अलवाग के बाद डेट के लिए तैयार नहीं जेनिफर

लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर गार्नर एकल मां के रूप में अपने जीवन की नई पारी से खुश हैं और वह फिलहाल किसी को डेट करना नहीं चाहती।

लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर गार्नर एकल मां के रूप में अपने जीवन की नई पारी से खुश हैं और वह फिलहाल किसी को डेट करना नहीं चाहती।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, अप्रैल में अभिनेता-फिल्म निर्माता बेन एफ्लेक से तलाक के लिए अर्जी दायर कर चुकीं अभिनेत्री अपने जीवन से संतुष्ट हैं।

सूत्र ने कहा, “यह उनके जीवन के लिए कठिन निर्णय रहा है लेकिन यह भविष्य पर ध्यान देने का समय है।”

सूत्र के मुताबिक, गार्नर और एफ्लेक दोनों के पास तीन बच्चों की कस्टडी है और वह बच्चों के माता-पिता हमेशा रहेंगे।

दोनों के करीबी सूत्र ने बताया, “वह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बच्चे आराम से रहें।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493