अलापन बंद्योपाध्याय बंगाल के अंतरिम चुनाव आयुक्त नियुक्त

कोलकाता, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के कथित जबर्दस्त दबाव से तंग आकर राज्य के चुनाव आयुक्त एस.आर. उपाध्याय ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पश्चिम बंगाल के परिवहन सचिव अलापन बंद्योपाध्याय को अंतरिम चुनाव आयुक्त बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (आईएएस) अलापन बंद्योपाध्याय को बुधवार को पद्भार ग्रहण करना है।

बंद्योपाध्याय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चार दिवसीय भूटान दौरे के दौरान उनके साथ गए थे, उसी दौरान उनसे राज्य का चुनाव आयुक्त का पद संभालने के लिए कहा गया था।

राज्य सरकार ने बंद्योपाध्याय का नाम राज्यपाल के.एन. त्रिपाठी को भेजा था, जिन्होंने उनके नाम को मंजूरी दी और उन्हें पद पर नियुक्त कर दिया।

वहीं, इससे पूर्व सुबह में एस.आर. उपाध्याय राज भवन गए और अपना इस्तीफा सौंप दिया।

उपाध्याय की ओर से इस्तीफा देने का निर्णय उनके यह घोषणा करने के एक दिन बाद आया है कि तीन निकाय चुनावों-बिधाननगर नगर निगम, आसनमोल और हावड़ा-अथात की मतगणना रविवार को हिंसा और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर किए गए विरोध-प्रदर्शन के चलते रोक दी गई है। यह अब नौ अक्टूबर को होगी।

राज्य चुनाव आयुक्त ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए रविवार को बुधवार को होने वाली मतगणना अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी थी।

राज्य चुनाव आयुक्त की ओर से सोमवार को मतगणना की नई तारीख घोषित किए जाने का फैसला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा पैनल कार्यालय पर मतगणना बुधवार को कराने को लेकर किए गए विरोध-प्रदर्शन और ऐसा न होने पर आंदोलन तेज करने की धमकी देने के चंद घंटों बाद आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493