लखनऊ, 16 जून (आईएएनएस)। अलीगढ़ में भारी बारिश और धूल भरी आंधी चलने के बाद शुक्रवार को मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।
लखनऊ, 16 जून (आईएएनएस)। अलीगढ़ में भारी बारिश और धूल भरी आंधी चलने के बाद शुक्रवार को मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।
भारी बारिश और धूल भरी आंधी के कारण अलीगढ़ में जनजीवन प्रभावित हुआ। पेड़ और होर्डिग उखड़ गए और कई मकान ढह गए।
डोरी नगर समाधि लेन स्थित गंगा सिंह के मकान की पहली मंजिल ढह जाने से उनके बेटे प्रशांत की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य घायल भी हुए। वहीं बापू नगर में घटी एक अन्य घटना में मकान ढहने से आठ वर्षीयी शकीला की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायलों में शबाना, शकीला, सलीना, इमरान, नजमा, सैफुद्दीन, मुस्कान, फैनी, सिमरन, आफताब, मोनू, भूरा, लवी, मोहम्मद इस्लाम और दो अन्य लोग हैं।
जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान चलाया और मलबे से निकाले गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के कई हिस्सों में बिजली भी नदारद थी।
dharmpath.com dharmpath