अली फजल टेलीविजन पर काम नहीं करना चाहते

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। कई सारे फिल्म अभिनेता छोटे-बड़े पर्दे पर संतुलन बनाए हुए हैं, वहीं अली फजल का कहना है कि वह अभी टेलीविजन पर काम करने को उत्सुक नहीं हैं। उन्हें बॉलीवड में ‘फुकरे’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने अंर्तराष्ट्रीय कॅरियर की शुरुआत ‘फ्यूरियस 7’ से की थी।

फजल ने 17वें जीओ मामी फिल्म महोत्सव के बारे में कहा कि वह अधिक हिंदी फिल्में करने को उत्साहित हैं।

टेलीविजन पर काम करने के बारे में पूछने पर अली ने आईएएनए को फोन पर बताया, “नहीं अभी नहीं। मैं अभी ऐसा नहीं चाहता, क्योंकि मेरे पास कई फिल्में हैं। मैं पहले से तीन फिल्मों पर काम कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने फिलहाल ‘हैप्पी भाग जाएगी’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है और इसके बाद पूजा भट्ट की फिल्म है, जो जनवरी से शुरू होगी। उसके बाद दूसरी फिल्म है। फिलहाल मैं टेलीविजन पर काम करने को उत्सुक नहीं हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493