‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ में कश्मीरी संपादक

श्रीनगर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में खूब पढ़े जाने वाले अंग्रेजी दैनिक ‘ग्रेटर कश्मीर’ के मुख्य संपादक को प्रतिष्ठित एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के एक सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

गिल्ड के सचिव प्रकाश दूबे की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि फयाज कालू को एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया सदस्य के रूप में नामित किया गया है और 14 नवंबर को नई दिल्ली में गिल्ड की बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।

कालू जम्मू एवं कश्मीर के पहले संपादक हैं, जिन्हें देश के दिग्गज संपादकों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिष्ठित संगठन में इस रूप में शामिल किया गया है।

कालू और ‘ग्रेटर कश्मीर’ समाचार पत्र की सफलता कश्मीर घाटी में शुरू हुए कई अंग्रेजी अखबारों के लिए एक प्रेरणा है।

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, उनकी बेटी तथा लोकसभा सदस्य महबूबा मुफ्ती और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला सहित अन्य लोगों ने कालू को इस अवसर पर बधाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493