अली फजल ने नाना पाटेकर से सीखा स्केच बनाना!

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल ने अपनी प्रतिभा में एक और कौशल को जोड़ लिया है। उन्होंने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर से स्केच बनाना सीखा है।

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल ने अपनी प्रतिभा में एक और कौशल को जोड़ लिया है। उन्होंने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर से स्केच बनाना सीखा है।

नाना शूटिंग के बीच खाली समय में सेट पर अपने इर्द-गिर्द मौजूद लोगों और अपने आसपास के दृश्यों के स्केच बनाते हैं। उन्होंने अली को भी इस कला के टिप्स दिए हैं और उन्हें एक अच्छा स्केचर बनने के कुछ गुर सिखाए हैं।

अली ने कहा, “नाना सर सिनेमा की दुनिया में आइंस्टाइन जैसे हैं। वह बेहद महान कलाकार हैं। मैने उनसे कुछ टिप्स लिए हैं। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। मैं उनसे और भी पूछता रहता हूं। मुझे लगता है कि मैं उन्हें काफी परेशान करता हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493