दिल्ली में सुबह तेज धूप

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर तक आंशिक बदली छाई रहेगी। शाम और रात में धुंध रह सकती है।”

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 56 प्रतिशत रही।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493