अल्जीरिया फुटबाल टीम के मुख्य कोच बर्खास्त

अल्जीयर्स, 25 जून (आईएएनएस)। अल्जीरिया फुटबाल महासंघ (एफएएफ) ने राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच रबाह माजदेर को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एफएएफ ने अपने एक बयान में कहा कि महासंघ फेडरल ब्यूरो के सदस्यों ने रविवार को राष्ट्रीय तकीनीकी केंद्र में एक बैठक में यह फैसला लिया।

इस बैठक में अल्जीरिया की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच माजदेर के साथ-साथ उनके सारे स्टॉफ को भी हटाने का फैसला लिया गया।

सूत्रों ने इस फैसले के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि टीम की हाल ही के खराब प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

माजदेर को पिछले साल अक्टूबर में अल्जीरिया की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया। उनके मार्गदर्शन में खेले आठ मैचों में से चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

पुर्तगाल के खिलाफ सात जून को खेले गए आखिरी मैच में माजदेर की टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493