अल्जीयर्स, 1 फरवरी (आईएएनएस)। अल्जीरिया की सेना ने रविवार को औरगला प्रांत से मोरक्को के नौ नागरिकों को गिरफ्तार किया। ये लोग अवैध तरीके से देश में दाखिल हुए थे।
औरगला प्रांत राजधानी अल्जीयर्स से 800 किलोमीटर की दूरी पर है।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, इन लोगों के पास से शिकार करने वाली राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं।
इस गिरफ्तारी और लीबिया में युद्ध के लिए की गई मोरक्को वासियों की भर्ती के बीच कोई संबंध नहीं आया है लेकिन अल्जीरिया की सरकार पहले ही लीबिया में लड़ाई के लिए भर्ती होने वाले मोरक्को के नागरिकों को चेतावनी जारी कर चुकी है।
पिछले सप्ताह अल्जीरिया में मघरेब मामलों के मंत्री, अफ्रीकी संघ और अरब लीग के मंत्री अब्देलकादेर मेशाहल ने अल्जीरिया में मोरक्को के राजदूत को तलब कर संकट ग्रस्त लीबिया में युद्ध में उमड़ रहे मोरक्को के नागरिकों की जानकारी दी।
इसके तुरंत बाद अल्जीरिया प्रशासन ने शुक्रवार को राजधानी अल्जीयर्स और त्रिपोली के बीच उड़ान सेवाएं रद्द कर दी थीं।
dharmpath.com dharmpath