स्पोर्टिग लिस्बन से जुड़े संदरलैंड के डिफेंडर कोट्स

लंदन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब संदरलैंड ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने उरुग्वे के अपने डिफेंडर सबास्टियन कोट्स को लोन पर आधारित करार क ेतहत स्पोर्टिग लिस्बन भेज दिया है।

कोट्स ने इस सम्भावना के साथ लिस्बन का रुख किया है कि अगले साल गर्मियों में यह क्लब उन्हें पूर्णकालिक तौर पर उन्हें अपने साथ जोड़ सकता है।

कोट्स के बदले संदरलैंड को लिस्बन से 54 लाख डॉलर मिले हैं।

अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए कोट्स ने कुल 17 मैच खेले हैं। वह सितम्बर 2014 में संदरलैंड से जुड़े थे। इससे पहले वह लीवरपूल के लिए खेल रहे थे।

संदरलैंड के साथ डेढ़ साल के अपने प्रवास के दौरान कोट्स ने 32 मैच खेले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493