मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। अल्टिमेट टेबल टेनिस लीग (यूटीटी) के प्रथम संस्करण के लिए पांच टीमों की घोषणा रविवार को की गई ।
भारत की पहली टेबल टेनिस लीग का आयोजन 13 से 30 जुलाई तक चेन्नई, दिल्ली और मुंबई में होगा।
इस लीग में हिस्सा लेने वाली पांच टीमें दबंग स्मैशर्स टी.टी.सी, आरपी-एसजी मेवेरिक्स, महाराष्ट्र युनाइटेड, एएसके टी.टी.सी और ओएलमैक्स स्टैग योद्धाज हैं।
इसके अलावा, छह अन्य टीमों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
दबंग स्मैशर्स टी.टी.सी फ्रैंचाइजी का मालिकाना हक राधा कपूर खन्ना की डोल्ट स्पोर्ट्स के पास है, वहीं आरपी-एसजी मेविरिक्स का हक आरपी-एसजी ग्रुप के संजीव गोएंका, महाराष्ट्र युनाइटेड का मालिकाना हक राजेश वाधवान ग्रुप के कपिल और धीरज वाधवान, एएसके टी.टी.सी का मालिकाना हक एएसके ग्रुप के समीर कोटिचा के पास और ओएलमैक्स स्टैग योद्धाज का मलिकाना हक कपिल गर्ग और विवेक कोहली के पास है।
इन टीमों के लिए कोच की नियुक्ती हेतु ड्रॉफ सोमवार को निकलेंगे। इसमें उच्च स्तरीय भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कोच हैं।
इस ड्रॉफ्ट में शामिल भारतीय कोचों में अरुप बासाक, ए. मुरलीधर राव, एन. रविचंद्रन, सचिन शेट्टी, संदीप गुप्ता और सौम्यदीप रॉय है।
इसके अलावा, इस ड्रॉफ्ट में शामिल विदेशी कोचों में एलेना तिमिना (नीदरलैंड्स), फेरेंक कार्साई (हंगरी), फ्रांसिस्को सांतोस (पुर्तगाल), इलिजा लुपुलेस्कु (अमेरिका), पीटर एंगल (जर्मनी) और वेस्ना ओजसतेर्सेक (स्लोवेनिया) के नाम हैं।
इस लीग में हिस्सा लेने वाली हर टीम में भारतीय और विदेशी खिलाड़ी होंगे और प्रत्येक टीम में चार पुरुष और चार महिला खिलाड़ी होंगी। इसके अलावा टीम में एक भारतीय और एक अंतर्राष्ट्रीय कोच होंगे।
dharmpath.com dharmpath