बीजिंग, 28 मई (आईएएनएस)। चीन के शांक्सी प्रांत के अधिकारियों ने 12 करोड़ टन क्षमता वाली कोयले की खदानों का विकास कार्य 2020 तक रोकने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोयला उद्योग की एक विकास योजना में कहा गया है कि कोयले की उत्पादन क्षमता में 10 करोड़ टन से अधिक की कटौती करने के अलावा प्रांत आने वाले समय में कोयला उत्पादन क्षमता को कम करने के लिए अतिरिक्त कोयला खदानों का विकास कार्य बंद करेगा।
शांक्सी प्रांत 2015 के अंत तक हर साल 1.46 अरब टन की उत्पादन क्षमता वाली 1,078 कोयला खदानों को विकसित कर रहा था।
इन कोयला खदानों में से 541 खदानों की उत्पादन क्षमता 88 करोड़ टन प्रतिवर्ष की थी और 537 कोयला खदानों का विकास कार्य जारी है।
चालू खदानों की संख्या मार्च 2016 के अंत तक बढ़कर 562 हो गई और इनकी क्षमता 91 करोड़ टन सलाना हो गई।
साथ ही प्रांत ने कंपनियों का पुनर्गठन करके कोयला खदानों की संख्या कम कर दी।
इससे पहले की रपट के मुताबिक, चीन के ज्ञात कोयला भंडार के एक-चौथाई भाग के साथ शांक्सी का लक्ष्य अपने खदानों को 2020 तक 900 पर सीमित करने की है, जिसकी औसत सलाना क्षमता 18 लाख टन रहेगी।
इस महीने के शुरुआत में प्रांत ने कहा था कि वह अपनी 18 कोयला खदानों को बंद करेगा और इस साल 1.7 करोड़ टन कोयला उत्पादन क्षमता कम करेगा।
dharmpath.com dharmpath