‘अल्फा’ चीन में रिलीज के लिए तैयार

बीजिंग, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अल्बर्ट ह्यूजेस की ऐतिहासिक फिल्म ‘अल्फा’ अब चीन में रिलीज होने के लिए तैयार है।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फा चीन में फिल्म ‘ऐंट-मैन एंड द वेस्प’ के 24 अगस्त व पैरामाउंट की ‘मिशन: इंपासिबल-फॉलआउट’ के 31 अगस्त को रिलीज होने के बाद रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी 20,000 साल पहले यूरोप की घटना पर आधारित है, जो एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है। जो शिकार के दौरान घायल हो जाता है और अपने जनजाति समूह द्वारा छोड़ दिया जाता है। युवक की दोस्ती एक भेड़िए से हो जाती है और वह जीवन के लिए संघर्ष करता है।

इस फिल्म का निर्माण स्टूडियो 8 ने किया है। इस फिल्म में अभिनेता जोहांस हौकुर, लियोनोर वेरेला और जेंस हल्टन ने भी भूमिकाएं निभाई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493