अल्लू अर्जुन के साथ हमेशा से काम चाहती थी : पूजा

चेन्नई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी तेलुगू फिल्म ‘दुवाधा जगन्नाधाम’ में अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने कहा कि वह हमेशा से उनके साथ काम करने को उत्साहित थीं।

हाल रिलीज हुई ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में नजर आ चुकीं पूजा ‘दुवाधा जगन्नाधाम’ के लिए काफी उत्साहित हैं। यह हरीश शंकर द्वारा निर्देशित है।

उन्होंने कहा,”सोशल मीडिया पर मेरे फैन बहुत सक्रिय हैं। जब मैं ‘मोहनजोदड़ो’ पर काम कर रही थी तो उन्होंने मुझसे जल्द तेलुगू फिल्म करने का आग्रह किया, तब मैंने महसूस किया कि मैंने तेलुगू प्रशंसकों को खो दिया है और जब ‘दुवाधा जगन्नाधाम’ का प्रस्ताव मिला तो मैंने तुरंत इसके लिए हामी भरी।”

इसे मजेदार करार देते हुए उन्होंने कहा कि ‘मोहनजोदड़ो’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म के बाद इसमें काम करना मनोरंजक होने के साथ जरूरी भी था।

उन्होंने कहा,”मैं हमेशा से अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहती थी और इसके लिए मैं हमेशा से उत्साहित थी। मैं अपने किरदार के बारे में नहीं बता सकती लेकिन, तेलुगू उद्योग में अब तक किए कामों से यह सबसे अलग है।”

‘मोहनजोदड़ो’ की असफलता के बारे में उन्होंने कहा कि वह विफलता से कभी परेशान नहीं होती।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493