हंसल मेहता के साथ काम को लेकर उत्साहित सोहम

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सोहम शाह आगामी फिल्म ‘सिमरन’ में फिल्मकार हंसल मेहता के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म ‘शाहिद’ देखने के बाद से ही सोहम हंसल मेहता के प्रशंसक हैं और वह उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।

सोहम के प्रवक्ता ने बताया,”‘शाहिद’ देखने के बाद, सोहम हसंल सर के काम के बड़े प्रशंसक बन गए। हंसल सर का फिल्म बनाने का तरीका यथार्थवादी अनूठा और अलग तरह का है। सोहम को उनका सादगी और ईमानदारी से भरा काम करने का तरीका पसंद है। उनके साथ काम करना सोहम के लिए सीखने की प्रक्रिया है।”

‘सिमरन’ में कंगना रनौत भी प्रमुख भूमिका में होंगी और अमेरीका में इसकी शूटिंग होगी।

बताया जा रहा है कि यह असल कहानी पर आधारित है और यह अगले साल रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493