सुभांगी ने शो में खुद की शादी का लहंगा पहना

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ के शूट के लिए अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने अपनी खुद की शादी का लंहगा पहना। लंहगा दोबारा पहनने के लिए वह खासा उत्साहित थीं।

शुभांगी ने बताया,”मुझे अपनी शादी का लंहगा बहुत पसंद है और जब भी इसे पहनने और दिखाने का मौके मिले तो इसके लिए हमेशा तैयार हूं। सौभाग्य से मुझे शो के वर्तमान ट्रैक पर इसे पहनने का मौका मिला, मैं इसकी आभारी हूं।”

उन्होंने कहा,”मैं हमेशा इसे पहनने के लिए उत्साहित हूं और यह मुझे मेरी शादी की यादों की ओर ले जाती है। मैं चैनल की आभारी हूं कि मुझे इसे पहनने का मौका दिया और दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने को उत्सुक हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493