दिल्ली में सरेआम शराब पीने पर 36 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि खुलेआम शराब पीने के कारण 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिसोदिया ने कहा कि आबकारी विभाग के 10 दलों ने सार्वजनिक रूप से शराब के सेवन पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को गिरफ्तारियां कीं।

इन दलों ने करोल बाग ऑटो मार्केट, जमरुदपुर, जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर, विकासपुरी पीवीआर के पास, रजोकरी फ्लाईओवर, कस्तूरबा नगर और पीतमपुरा समेत कई स्थानों पर छापा मारा।

सिसोदिया ने पिछले महीने घोषणा की थी कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की सात नवंबर से गिरफ्तारी शुरू कर दी जाएगी।

सरकार तभी से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है।

सिसोदिया ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों पर मुकदमा चलाया जाएगा और उन्हें 5,000 का जुर्माना देना होगा।

सिसोदिया ने कहा, “ये गिरफ्तारियां ऐसा व्यवहार करने वालों के लिए चेतावनी है। दिल्ली सरकार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक रूप से शराब पीने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि हम लोगों को जेल भेजना चाहते हैं। लेकिन, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के कारण आम लोग, खासतौर पर महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं।”

सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय से 10 मोबाइल मजिस्ट्रेट के लिए आग्रह किया है ताकि घटनास्थल पर ही जुर्माना लगाया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493