बेंगलुरू-सिंगापुर के बीच जेट एयरवेज की दैनिक सेवा 14 दिसंबर से

बेंगलुरू/मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जेट एयरवेज ने मंगलवार को बेंगलुरू से सिंगापुर के लिए रोजाना सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 14 दिसंबर 2016 से काम करने लगेगी। इसके जरिए कंपनी आसियान क्षेत्र में अपनी कनेक्टिविटी को विस्तारित कर रही है।

जेट एयरवेज की यह उड़ान हैदराबाद, मंगलूर, कोयंबटूर और तिरुवनंतपुरम से यात्रियों को बेंगलुरू के जरिए सिंगापुर के लिए सेवा मुहैया कराएगी। इस क्षेत्र में खासतौर से बिजनेस एवं कॉर्पोरेट यात्रियों की तरफ से बढ़ रही मांग को पूरा करने के लिए यह सेवा शुरू की गई है।

जेट एयरवेज फ्लाइट 9डब्लू 024 बेंगलुरू के केम्पेगोवड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 11.10 बजे उड़ान भरेगी और 18.10 बजे सिंगापुर पहुंचेगी (स्थानीय समय)। फ्लाइट 9डब्ल्यू 023 सिंगापुर से 19.15 बजे (स्थानीय समय) प्रस्थान करेगी और बेंगलुरू 21.15 (स्थानीय समय) बजे पहुंचेगी।

भारत में निवेश करने की इच्छुक सिंगापुर की कंपनियों के लिए बेंगलुरू एक प्रमुख स्थान है। गत दो वर्षो से सिंगापुर से दक्षिण भारतीय शहरों के लिए 15 प्रतिशत का सालाना विकास दर्ज किया गया है।

एयरवेज इस मार्ग पर आधुनिकतम बोइंग 737-800 नेक्स्ट जेनरेशन (एनजी) एयरक्राफ्ट लगाएगी।

फिलहाल जेट एयरवेज मुंबई, दिल्ली और चेन्नई से सिंगापुर के लिए रोजाना नियमित उड़ानों का परिचालन करती है।

जेट एयरवेज के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर जयराज शनमुगम ने कहा कि बेंगलुरू और सिंगापुर दोनों सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, व्यापार एवं निवेश के लिए लोकप्रिय गंतव्य हैं, इसलिए जेट एयरवेज द्वारा भारतीय यात्रियों के लिए इस उड़ान को शुरू करना बेहद तार्किक कदम है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493