अल्वेस का कोपा अमेरिका में खेलना मुश्किल

रियो डी जेनेरियो, 25 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले ब्राजील के डिफेंडर डानी अल्वेस ने बताया कि वह अगले महीने कोपा अमेरिका के 100 साल पूरे होने पर आयोजित किए जाने वाले कोपा अमेरिका कप के विशेष संसकरण से पहले चोटिल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अल्वेस ने मंगलवार को कहा कि वह पिछले साल नवंबर से पैर में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं।

ब्राजील के न्यूज पोर्टल ग्लोबोस्पोर्टे के मुताबिक, अल्वेस ने कहा, “मैं पिछेल छह महीनों से चोटिल हूं। इससे मुझे काफी तकलीफ हुई, लेकिन यह मुझे खेलने से नहीं रोक सकी।”

उन्होंने कहा, “मैं इसका इलाज करा रहा हूं। मैं अपने देश की पूरी तरह से मदद करना चाहता हूं। अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात होगी, लेकिन मैं वहां बिना किसी परेशानी के साथ जाना चाहता हूं। मुझे अपना 100 फीसदी देने के लिए शारीरिक तौर पर पूरी तरह फिट होना पड़ेगा। अगर मैं पूरी तरह फिट नहीं रहा तो मैं नहीं खेलूंगा।”

ब्राजील पहले से ही नेमार के बिना कोपा अमेरिका कप में उतरेगी। वह कोपा अमेरिका में चार जून से इक्वाडोर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493