संयुक्त राष्ट्र प्रमुख दक्षिण कोरिया पहुंचे

सियोल, 25 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान-की मून छह दिवसीय दौरे पर बुधवार को दक्षिण कोरिया पहुंचे, जिसके बाद दक्षिण कोरिया में उनके राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

समाचार एजेंसी योनहाप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस्तांबुल में एक मानवीय सहायता सम्मेलन के बाद दक्षिणी सहारा द्वीप जेजू का दौरा कर रहे बान जेजू फोरम फॉर पीस एंड प्रॉस्पेरिटी में शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री ह्वांग क्यो-अह्न तथा सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों के साथ उनकी बैठक पर सबकी निगाहें होंगी।

दिसंबर 2017 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए बान से संभावित उम्मीदवारी के बारे में बात की गई है और अप्रैल में संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सत्तारूढ़ सेनुरी पार्टी संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की उम्मीदवारी को लेकर उत्सुक है।

बान बुधवार को एकीकरण मंत्री होंग योंग-प्यो की मेजबानी में एक रात्रिभोज में शिरकत करेंगे।

बान ने घरेलू राजनीति से खुद को दूर रखने की इच्छा जताते हुए कहा कि वे फिलहाल अपने मौजूदा काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। लेकिन उन्होंने थोड़ा सकुचाते हुए कहा कि वे राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख के रूप में उनका दूसरा पांच साल का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, सत्तारूढ़ एवं विपक्षी दोनों ही पार्टियों की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उनकी संभावित उम्मीदवारी की अटकलें हैं।

जेजू में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण संबोधन के बाद बान जी 7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए जापान के लिए रवाना होंगे और गोयांग में रोटरी इंटरनेशनल कन्वेंशन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को दक्षिण कोरिया लौटेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493