फिलिस्तीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक में किंग अब्दुल्ला ने अल अक्सा मस्जिद में इजरायली उल्लंघन व हमले के विरोध में जेरूसलम में फिलिस्तीनियों के दृढ़ रवैये के समर्थन पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जॉर्डन जेरूसलम को समर्थन करना जारी रखेगा और अल अक्सा मस्जिद की रक्षा में ऐतिहासिक भूमिका निभाना जारी रखेगा।
इजरायल के साथ सन् 1994 में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देश जॉर्डन पूर्वी जेरूसलम में इस्लामिक व ईसाई पवित्र स्थलों की देखरेख का काम करता है।
अब्दुल्ला ने कहा, “जॉर्डन अल अक्सा मस्जिद तथा अल हराम अल शरीफ की यथा स्थिति में किसी भी तरह के बदलाव का मजबूती से विरोध करता है।”
dharmpath.com dharmpath