अमेरिका के रक्षा मंत्री एश कार्टर द्वारा दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट के दौरे पर किए गए सवाल के जवाब में प्रवक्ता हुआ चुनिंग की टिप्पणी सामने आई है।
चीन दक्षिण चीन सागर में किसी भी प्रकार के सैन्यीकरण का विरोध करता रहा है, जो नौवहन की आजादी के नाम पर अन्य देशों की संप्रभुता व सुरक्षा हितों के लिए खतरा है।
उन्होंने कहा कि चीन ने दूसरे देशों को उनके अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा में वैध अधिकारों का विरोध नहीं किया है। चीन अंतर्राष्ट्रीय कानून वाले क्षेत्र में अन्य देशों की नौवहन की आजादी का आदर व सुरक्षा करता है।
प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका को इस मुद्दे पर अधिक खुला व पारदर्शी होना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath