अल कायदा ने स्वीडेन के नागरिक को 6 साल बाद रिहा किया

स्टॉकहोम, 26 जून (आईएएनएस)। अल कायदा ने माली में वर्ष 2011 में बंदी बनाए गए जॉन गुस्ताफसन (42) को रिहा कर दिया है। स्वीडेन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मंत्री मार्गोट वॉलस्ट्राम ने कहा, “मैं खुशी के साथ बताना चाहती हूं कि जोहान गुस्ताफसन को रिहा कर दिया गया है और वह स्वीडेन लौट सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “जोहान की हालत को हम सभी ने महसूस किया और उनकी रिहाई के लिए व्यापक प्रयास किए गए।”

वॉलस्ट्राम ने कहा, “सरकार विदेश मंत्रालय के सहयोग, राष्ट्रीय पुलिस संचालन विभाग व स्वीडेन के विदेशी अधिकारियों बेहतरीन कार्य के लिए उनके सहयोग को उजागर करना चाहती है, जिससे जोहान की स्वदेश वापस आ सकता है।”

अल कायदा ने गुस्ताफासन को इस्लामिक मगरेब में दो अन्य लोगों के साथ बंदी बनाया था, जिसमें से एक को 2015 में छापेमारी के दौरान छुड़ा लिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493