अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास की सहायता में कटौती कर रहा अमेरिका

वाशिंगटन, 31 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला व होंडुरास की सहायता में कटौती कर रहा है। विदेश विभाग ने सीएनएन को यह जानकारी दी।

वाशिंगटन, 31 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला व होंडुरास की सहायता में कटौती कर रहा है। विदेश विभाग ने सीएनएन को यह जानकारी दी।

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, “सचिव के निर्देश पर हम राष्ट्रपति के निर्देश को पूरा कर रहे हैं और नॉर्दन ट्रायएंगल के लिए वित्तीय वर्ष 2017 व वित्तीय वर्ष 2018 के विदेशी सहायता कार्यक्रमों को समाप्त कर रहे हैं।”

नॉर्दन ट्रायएंगल का संदर्भ तीन देशों ग्वाटेमाला, होंडुरास व अल सल्वाडोर से है। यह विशेष रूप से उनके आर्थिक एकीकरण से जुड़ा हुआ है।

प्रवक्ता ने कहा, “हम इस प्रक्रिया में कांग्रेस को शामिल कर रहे हैं।”

होंडुरास की सरकार ने शनिवार रात की गई इस घोषणा पर प्रतिक्रिया दिया। होंडुरास की सरकार ने इस कदम के लिए अमेरिकी एजेंसियों की ‘विरोधाभासी नीतियों’ को जिम्मेदार ठहराया।

टेगुसिगलपा के अधिकारियों ने कहा कि वे अल सल्वाडोर व ग्वाटेमाला के साथ तब तक नॉर्दन ट्रायएंगल पर कार्य करना जारी रखेंगे जब तक ‘क्षेत्रीय सहयोग पर आंतरिक विसंगतियों का हल नहीं हो जाता।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493